Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCCTV Cameras Installed in Khambhara Eco Park for Tourist Safety
तीसरी आंख से होगी इको पार्क खंभरा में पर्यटकों की निगरानी

तीसरी आंख से होगी इको पार्क खंभरा में पर्यटकों की निगरानी

संक्षेप:

बगोदर प्रखंड का खंभरा इको पार्क अब पर्यटकों के लिए सुरक्षित बन रहा है। यहां सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पिछले महीने हुई मारपीट की घटनाओं के बाद ये कदम उठाया गया है। कैमरे पर्यटकों की गतिविधियों पर नज़र रखेंगे, जिससे शरारती तत्वों पर काबू पाया जा सकेगा।

Jan 13, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के पर्यटन स्थल के रूप में खंभरा इको पार्क बहुत जल्द ही प्रसिद्ध होता जा रहा है। यहां पर्यटकों की रोजाना भीड़ उमड़ती है। अब पर्यटकों पर तीसरी आंख नजर रखेगी। इसके लिए यहां रविवार को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पर्यटकों की हर गतिविधियां अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगी। ऐसे में अब पर्यटकों को सोच-समझकर अपनी गतिविधियां प्रस्तुत करनी होगी। बता दें कि पिछले महीने में यहां दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा बगोदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब जब पार्क परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तब पर्यटकों की हर छोटी-बड़ी गतिविधियां उसमें कैद होगी एवं उसके आधार पर दोषियों को चिन्हित करने में आसानी होगी। यहां यह भी बता दें कि पर्यटक स्थल होने के कारण यहां लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचते हैं। ऐसे में कभी- कभी शरारती तत्वों की गतिविधियों के कारण उन्हें परेशानियां होती थी। अब सीसीटीवी कैमरे वैसे शरारती तत्वों पर नजर रखेगी। खंभरा ग्राम सभा के द्वारा फिलहाल 5 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उप प्रमुख सह ग्राम सभा के अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आगे और भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि इको पार्क पहुंचने वाले पर्यटकों की सेफ्टी के मद्देनजर कैमरे लगाए गए हैं।