Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCCL Safety Board Inspects Giridih Coal Mine Recommendations for Improvement
सेफ्टी बोर्ड टीम ने कमियों पर दिए कई सुझाव

सेफ्टी बोर्ड टीम ने कमियों पर दिए कई सुझाव

संक्षेप:

गिरिडीह कोलियरी में सीसीएल सेफ्टी बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को कबरीबाद माइंस का दौरा किया। उन्होंने वहां की कमियों का निरीक्षण किया और सुधार के लिए सुझाव दिए, जैसे कि सुरक्षा गार्ड बढ़ाना और कर्मचारियों को जागरूक करना। बैठक में अधिकारियों ने सेफ्टी स्टेटस की जानकारी साझा की।

Jan 17, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल सेफ्टी बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को गिरिडीह कोलियरी का दौरा किया। टीम में शामिल पदाधिकारियों ने कबरीबाद माइंस का निरीक्षण कर वहां की कमियों को देखा। माइंस में कमियों को दूर करने के लिए कई सुझाव सीसीएल गिरिडीह कोलियरी प्रबंधन को दिया। सेफ्टी बोर्ड की टीम में एलट के लखन लाल महतो, आरकेएमयू के राजेश कुमार सिंह, जेएमएस के रवींद्र नाथ सिंह, सीटू के अरूण कुमार, यूएसडब्लूयू के विकास कुमार, सीएमयू के खुशी लाल महतो, सीसीएल सीकेएस के जय प्रकाश झा और राघवेंद्र पासवान, आइएसओ मेंबर हेडक्वार्टर बीपी सिंह व अशोक सिंह शामिल थे। सेफ्टी बोर्ड के अधिकारियों ने कबरीबाद माइंस के निरीक्षण के बाद वहां लाईट बढ़ाने, सुरक्षा गार्ड बढ़ाने, माइंस कर्मियों को जागरुक करने के लिए जगह-जगह स्लोगन लिखवाने, डंफर स्पीड लिमिट करने सहित और कई सुझाव दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पूर्व सेफ्टी बोर्ड की टीम ने महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में सीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में गिरिडीह कोलियरी के जीएम गिरीश कुमार राठौर, पीओ जीएस मीणा, सीसीएल अधिकारी योगेंद्र दास, विवेक कुमार, राजीव पटेल, गौरव कुमार, डॉ परिमल सिन्हा सहित कई अधिकारी थे। बैठक में सेफ्टी बोर्ड की टीम को पीपीटी के द्वारा सेफ्टी स्टेटस को दिखाया गया।