ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडतालाब का मेड़ काट मछली चोरी करने के आरोप में केस दर्ज

तालाब का मेड़ काट मछली चोरी करने के आरोप में केस दर्ज

बेंगाबाद प्रतिनिधि आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 65/20 के तहत दर्ज मामले में दो नामजद और पांच अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया...

तालाब का मेड़ काट मछली चोरी करने के आरोप में केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहFri, 24 Apr 2020 02:29 AM
ऐप पर पढ़ें

तालाब का मेड़ काटकर मछली चोरी करने के मामले में बेंगाबाद थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। मत्स्य पालक ठाकुर दयाल सिंह के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 65/20 के तहत दर्ज मामले में दो नामजद और पांच अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें कार्तिक सिंह और विक्रम सिंह को नामजद किया गया है।

मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है। तालाब के स्वामी और मछली पालक ठाकुर दयाल सिंह ने आवेदन में लिखा था कि पचास डीसमिल जमीन पर सिंचाई एंव मछली पालन के लिए तालाब बना हुआ है। पांच दिन पूर्व गांव के ही लोगों ने तालाब का मेड़ काटकर पानी बहा दिया गया और रात को चोरी से मछली मार ली। मछली पालक को इसकी सूचना मिलने पर विरोध किया, लेकिन उक्त लोगों ने तालाब पर अपना हक होने की बात बताकर मछली पालक को धमकी भी दी। इंसाफ के लिए मछली पालक ठाकुर दयाल सिंह ने पुलिस को आवेदन देकर घटना की सूचना दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें