
बीओआई के बीसी ने की बैंक कर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग
बीओआई से जुड़े बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंटों की बगोदर में हुई बैठक हजारीबाग जिला के बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े सैकड़ों की संख्या में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट शा
बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के हरिहर धाम के निकट स्थित दर्शनी मैरेज हॉल में बीओआई के बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) एसोसिएशन झारखंड स्टेट की बैठक हुई। जिसमें गिरिडीह और हजारीबाग जिला के बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े सैकड़ों की संख्या में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट शामिल हुए। बैठक में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट को सुरक्षा, सुविधा और बैंक कर्मी का दर्जा दिए जाने पर चिंतन - मंथन किया गया। बैठक के माध्यम से बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट को बैंक कर्मी का दर्जा दिए जाने, बैंक की नौकरियों में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट को समाहित करने व आरक्षण देने, धमकी देकर काम कराना या फिर आईडी बंद कर देने की धमकी देना बंद किए जाने की मांग की गई।
मौके पर उपस्थित बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के झारखंड प्रदेश महासचिव रंजीत पांडेय ने कहा कि देशभर में 56 करोड़ जन- धन के खाते खोले गए हैं जिसमें बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट का योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है, मगर आज बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के सामने परेशानियां और चुनौतियां भी हैं। इससे जूझते हुए काम करने की लाचारी है। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में उनसे कैश की छिनतई होती है। मारपीट कर घायल तक कर दिया जाता है। कोषाध्यक्ष धर्मेन्दू शेखर मुखर्जी ने कहा कि बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। चूंकि कोरोना काल के बाद से बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के कमीशन भी लगातार घटाए जा रहे हैं। बैठक में बैंक ऑफ इंडिया झारखंड एंप्लॉई यूनियन से जुड़े तीन अधिकारी भी शामिल हुए। यूनियन के झारखंड स्टेट कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए संगठन के द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर यूनियन के परमहंस कुमार, इंद्रजीत चौधरी, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बर्णवाल, प्रखर मयूर, पप्पू कुमार, रवि कुमार, पप्पू बर्णवाल, शिवाकर शौंडिक, प्रदीप कुमार, चिंताहरण हलधर, जमशेद अंसारी, मो. ताजीर सहित सैकड़ों की संख्या में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




