घर में घुस कर नगदी सहित लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर
खोरीमहुआ के धनवार थाना क्षेत्र में स्थित बोना कोड़ाडीह गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर 1 लाख 10 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। घटना के वक्त परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे।...

खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोना कोड़ाडीह गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसको लेकर पीड़ित मो. फारुक अंसारी ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि 01 अगस्त की देर रात अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस आए और करीब 1 लाख 10 हजार रुपये नकद सहित लगभग लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े-बर्तन, तथा बेटी की शादी के लिए रखी गई रकम और गहने चुरा ले गए।
घटना के वक्त घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद मो. फारुक ने तत्काल धनवार थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


