पंचायत सचिवालय का तोला तोड़कर एक लाख रुपए की संपत्ति चोरी

Jan 23, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर प्रखंड के देवराडीह पंचायत सचिवालय में अज्ञात चोरों ने बुधवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर एक लाख रुपए की संपत्ति चुराई। पंचायत सचिव खुशबू कुमारी ने बगोदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पंचायत सचिवालय का तोला तोड़कर एक लाख रुपए की संपत्ति चोरी

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के देवराडीह पंचायत सचिवालय में अज्ञात चोरों के द्वारा बुधवार रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने मेन गेट पर लगे ताला को तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। इस संबंध में पंचायत सचिव खुशबू कुमारी के द्वारा गुरुवार को बगोदर थाना में मामले की लिखित शिकायत की गई है। साथ ही बीडीओ निशा कुमारी को भी घटना की जानकारी दी गई है। आवेदन में पंचायत सचिव ने कहा है कि पंचायत सचिवालय में चोरी होने की सूचना पंचायत के मुखिया गायत्री कुमारी के पति पूरन कुमार महतो के द्वारा मुझे मोबाइल के माध्यम से दी गई।

इसके बाद मैं पंचायत सचिवालय पहुंचकर मामले की छानबीन की तब मेन गेट में लगे दोनों ताला टूटा हुआ पाया गया एवं जिस कमरे में सामग्रियां थी उसके दरवाजे भी टूटे हुए थे एवं सीसीटीवी, एनभीआर मशीन, दो एलईडी एवं टावर बुफर गायब थे। उन्होंने कहा है कि चोरी गए सामान की कीमत एक लाख रुपए के करीब है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की छानबीन में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।