
बगोदर: बेको व चौधरीबांध के पांच घरों में एक ही रात लाखों की चोरी
बगोदर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक रात में दो गांवों के 5 घरों में चोरी की। चोरों ने लगभग तीन लाख रुपए की संपत्ति चुराई। बेको और चौधरीबांध में हुई इस घटना में कई परिवार सो रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज...
बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो गांवों के 5 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों को नगदी सहित लगभग तीन लाख रुपए की संपत्ति हाथ लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। मंगलवार रात में थाना क्षेत्र के बेको में एक घर में जबकि चौधरीबांध में चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें सिपाही का भी एक घर शामिल है। घरों के दरवाजे में लगे ताला को छोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है।

घटना के वक्त सभी अपने घर में थे एवं अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। उस घर में घटना को अंजाम दिया गया है जिसमें ताला लगा हुआ था। बेको पूर्वी के गोपालडीह में चाउमिन एवं सब्जी विक्रेता आनंद साव के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। भुक्तभोगी ने बताया कि लगभग 75 हजार रुपए नगदी सहित एक लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी मौके पर पहुंचे एवं घटना का जायजा लिया। दूसरी ओर चौधरीबांध में धनेश्वर रजक, सुखदेव रजक, शिव कुमार रजक एवं विजय रजक के घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने चारों घरों से नगदी सहित लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया संजय यादव एवं पंचायत समिति सदस्य दिलीप रजक मौके पर पहुंचे एवं घटना का जायजा लिया। मुखिया ने बताया कि इसमें धनेश्वर रजक जिला पुलिस में हैं तथा सिमडेगा में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। उनके घर में परिवार के कई सदस्य थे। उनके घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वज्रन चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। --विनय कुमार यादव, थाना प्रभारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




