चोरों ने की नगदी समेत जेवरात की चोरी
गांडेय के फुलजोरी पंचायत में मंगलवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर एक लाख छतीस हजार रुपये और लगभग एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। भुक्तभोगी परिवार को सुबह चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने गांडेय थाना को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी पंचायत के फुलजोरी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर घर में रखे एक लाख छतीस हजार रुपये नगद और लगभग 1 लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए। चोरी की घटना को अंजाम देते वक्त चोरों ने दूसरे घर में सो रहे वृद्ध दंपति के रुम को बाहर से बंद कर दिया। चोरी हुए सामान की जानकारी भुक्तभोगी परिवार को सुबह में हुई जिसके बाद परिवार के सदस्य हो हल्ला करने लगे। ग्रामीणों का हो हल्ला सुनकर आस-पास के ग्रामीण जमा हुए। भुक्तभोगी परिवार ने गांडेय थाना को सूचना दी।
सूचना मिलने पर गांडेय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चोरी हुए घरों का निरीक्षण किया। भुक्तभोगी परिवार ने गांडेय पुलिस को आवेदन देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी और चोरों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार फुलजोरी गांव निवासी तबरेज आलम की पत्नी एवं उसके बच्चे मंगलवार को अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। तबरेज आलम भी मंगलवार की रात्रि दुकान बंद कर अपने रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे। घर में उसकी बूढ़ी मां एवं पिता थे। इसी क्रम में चोरों ने फुलजोरी निवासी तबरेज आलम के घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे नगदी और जेवरात की चोरी कर ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


