बीएनएस के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण में खूब की मस्ती

Dec 24, 2025 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह के बीएसएस डीएवी सिरसिया ने नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों ने खण्डोली पार्क में मस्ती की और शिक्षकों से वनस्पतियों की जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाना था।

बीएनएस के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण में खूब की मस्ती

गिरिडीह, प्रतिनिधि। बीएसएस डीएवी सिरसिया द्वारा विद्यार्थियों बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह और आनंद के साथ सहभागिता की। विद्यार्थियों को खण्डोली पार्क ले जाया गया। जहां बच्चों ने खूब मस्ती की। भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को रंग-बिरंगे फूलों, पौधों एवं विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों की जानकारी दी तथा ऐसी गतिविधियां करवाईं, जिनसे कक्षा में सीखे गए ज्ञान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने और सामाजिक कौशल के विकास में सहायता मिली। इसके उपरांत एक आनंददायक पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने झूलों एवं मनोरंजक साधनों का भरपूर आनंद उठाया।

मौके पर प्रधानाचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं नए अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेता सिन्हा, लीना नेवपानी, आकांक्षा दीप, शारदा पाठक, अर्चना मिश्रा, निक्कू, जावेद अकरम एवं सुवर्णा कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;