बसपा का 15 सूत्री मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान आज से
राजधनवार में बहुजन समाज पार्टी ने 15 सूत्री मांगों के लिए हस्ताक्षर एवं पोस्टकार्ड अभियान चलाने की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। मांगों में जिला बनाना, महिला महाविद्यालय खोलना, चिकित्सकों की नियुक्ति, और कई अन्य जनहित मुद्दे शामिल हैं।

राजधनवार। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में 15 सूत्री मांगों को लेकर व्यापक हस्ताक्षर अभियान एवं पोस्टकार्ड अभियान चलाने की घोषणा की गई है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ को पत्र देकर कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। वर्मा ने बताया कि पार्टी द्वारा पूर्व में 26 दिसंबर 2025 को खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में एक दिवसीय महाधरना आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद 19 जनवरी 2025 को राज्यपाल एवं मुख्य सचिव झारखंड को भी पत्र भेजा गया था। अब उन्हीं मांगों को लेकर जनसमर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।बीएसपी
ने अपनी 15 सूत्री मांगों में धनवार को जिला बनाने, खोरीमहुआ में महिला महाविद्यालय खोलने, अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति, कोल्ड स्टोरेज की स्थापना, छात्रवृत्ति भुगतान, विधवा पेंशन बढ़ाने, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई सहित कई जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लाभुकों को शीघ्र लाभ देने, पंचायत स्तर पर व्यवस्था सुदृढ़ करने और धनवार रेलवे स्टेशन पर रैक प्वाइंट खोलने की मांग भी शामिल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


