Gridih News: बीएसएफ जवान से छिनतई के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
Gridih News: बेंगाबाद पुलिस ने बीएसएफ जवान से मारपीट और छिनतई के मामले में दो आरोपियों मो. आलम अंसारी और अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह घटना 2 अगस्त को हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बीएसएफ जवान से मारपीट और छिनतई के मामले में बेंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से मो. आलम अंसारी और अरमान अंसारी शामिल हैं। दोनों गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद स्थित मोती मोहल्ला के निवासी हैं। केस के अनुसंधानकर्ता एसआई विजय मंडल ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की विवरण
दोनों बेंगाबाद थाना कांड संख्या 136/2026 के अप्राथमिकी अभियुक्त थे। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह मामला 2 अगस्त का है। देवघर से हजारीबाग जा रहे बीएसएफ जवान और दूसरी कार में सवार लोगों के बीच बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बनहती के पास ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद दूसरी कार पर सवार 6 लोगों ने जवान के साथ मारपीट की और छिनतई भी की। घटना के बाद जवान के बयान पर बेंगाबाद थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में शामिल कार को भी जब्त कर लिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


