
मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल
देवरी थाना क्षेत्र के चोलीडीह गांव में दो भाइयों के बीच छत से पानी बहाने को लेकर मारपीट हुई, जिसमें छोटा भाई इंद्रदेव यादव घायल हो गया। वहीं झगरुडीह गांव में रजिया खातुन भी मारपीट में घायल हुई। दोनों...
देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चोलीडीह गांव में शनिवार देर रात छत से पानी बहाने को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। घटना में छोटा भाई इंद्रदेव यादव 35 वर्ष घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में ले जाकर उपचार कराया। इधर, भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के झगरुडीह गांव में हुई मारपीट की घटना में रजिया खातुन 30 वर्ष (पति मतिम अंसारी) घायल हो गयी। घायल रजिया का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया। जहां पर उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। बताया कि मारपीट की सूचना भेलवाघाटी थाना की पुलिस को दे दी गयी है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


