दहेज के लिए विवाहिता को पेड़ में बांध कर पीटा
गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता बबीता कुमारी को पेड़ में बांधकर मारपीट की गई। उसके पति ने दहेज में बुलेट और तीन लाख रुपए की मांग की। घटना के बाद बबीता के पिता देव नारायण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गिरिडीह। दहेज के लिए विवाहिता को पेड़ में बांधकर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंदवरिया गांव की है। इस संबंध में सरिया थाना क्षेत्र के चन्द्रारनी निवासी देव नारायण प्रसाद वर्मा ने मुफस्सिल पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। देव नारायण का कहना है कि उनकी बेटी बबीता कुमारी का विवाह 18 अप्रैल 2025 को हिन्दू रीति रिवाज से सिमरिया निवासी नीतिश कुमार पिता चिंतामणी महतो के साथ हुआ था। विवाह के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद उनका दामाद शराब पीकर आने लगा और उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा।
दहेज में एक बुलेट एवं तीन लाख रूपये नकद की मांग करने लगा। दहेज की मांग करने में उसकी बेटी का जेठ महेश वर्मा व उसकी पत्नी तथा उसके दामाद का मामा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी रामचंद्र महतो भी शामिल हैं। 09 मार्च 2026 को उसकी बेटी को पेड में बांध कर बेरहमी से दहेज के लिए उक्त लोगों ने मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने के बाद वे बेटी के ससुराल गये तो वहां के ग्रामीणों ने उन्हें अपनी बेटी को ले जाने की सलाह दी। इसके बाद से वे अपनी बेटी को अपने घर में रखे हुए हैं। जब-जब वे अपने दामाद व उनके परिजनों को फोन करते हैं तो वे लोग दहेज में बुलेट एवं तीन लाख रुपए की मांग करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


