मिलन समारोह में ब्राह्मण समाज के उत्थान पर चर्चा
खोरीमहुआ में ब्राह्मण समाज का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरुण पाण्डेय ने की। वनभोज की शुरुआत भगवान परशुराम जी की पूजा और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। समाज के विकास पर...

खोरीमहुआ। ब्राह्मण समाज का वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन धनवार के सिरसाय, नकटीटांड़ मैदान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरुण पाण्डेय एवं संचालन कृष्ण कन्हैया पाण्डेय ने किया। वनभोज का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की पूजा, आरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से किया गया। बैठक में मिलन समारोह सह वनभोज का आंनद लेते हुए समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान पर लोगों ने अपने-अपने विचार दिये तथा आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। उपस्थित सदस्यों ने मौके पर भजन- कीर्तन गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। वनभोज कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक उपाध्याय, राजू पाण्डेय, शुषेन पाण्डेय, पवन पांडा, दीपक ओझा, मनोज पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, शारदा पाण्डेय, दशरथी प्रपन्नाचार्य, रामलखन पंडा, विवेकानंद पाण्डेय, विद्याभूषण पाण्डेय, बाबूलाल पाण्डेय, शक्ति पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, यमुना पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, शशिभूषण पाण्डेय, सत्येंद्र मिश्रा, रघुनन्दन पाण्डेय, रंजीत पाण्डेय, भागीरथ पाण्डेय, विजय पाण्डेय, अजय पाण्डेय, उपेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, विशाल पाण्डेय सहित ब्राह्मण समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।