प्रशिक्षण वर्ग में पंचायत चुनाव और बूथ सशक्तिकरण पर मंथन
मधुबन में भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न जिला प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन गुरूवार को हुआ। कार्यक्रम में संगठन, वैचारिक चिंतन, कार्

प्रशिक्षण वर्ग में पंचायत चुनाव और बूथ सशक्तिकरण पर मंथन
भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
गिरिडीह/पीरटांड़, प्रतिनिधि। भाजपा गिरिडीह ग्रामीण जिला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत मधुबन में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन गुरूवार को हुआ। कार्यक्रम में संगठन, वैचारिक चिंतन, कार्यकर्ता विकास और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वहीं प्रशिक्षण वर्ग में 2027 के पंचायत चुनाव और बूथ सशक्तिकरण पर मंथन किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के सत्र
प्रथम सत्र में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ‘राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं 2027 के पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका’ विषय पर संबोधित किया। द्वितीय सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने ‘विचार परिवार’ पर विचार रखे। तृतीय सत्र में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ‘हमारी कार्य पद्धति’ पर विस्तृत चर्चा की। चतुर्थ सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने ‘वैचारिक अधिष्ठापन’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पंचम सत्र में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के प्रयास’ पर अपने विचार साझा किए। षष्ठम सत्र में रघुराज पांडेय ने ‘कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि’ विषय पर संगठनात्मक विस्तार का मंत्र दिया। सप्तम सत्र में प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने ‘बूथ प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम एवं मन की बात’ पर बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया। अष्टम सत्र में विक्रांत उपाध्याय ने ‘सोशल मीडिया’ के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।
समापन सत्र और उपस्थिति
दशम सत्र में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने ‘पार्टी का इतिहास एवं विकास’ से अवगत कराया। एकादश सत्र में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने ‘कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्व बोध’ पर मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र में पूर्व सांसद डॉ. पशुपति नाथ सिंह ने ‘मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं’ विषय पर केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के नेतृत्व की सराहना की गई। कार्यक्रम में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, अशोक उपाध्याय, भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चित्र 28 जीआरडी 50 प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर मौजूद नेतागण, जिला व मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


