पंडित दीनदयाल के अंत्योदय सिद्धांतों पर हुई विस्तृत चर्चा
गिरिडीह में भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। इस कार्यशाला में भाजपा के इतिहास, बूथ प्रबंधन और अंत्योदय जैसे कई विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और चुनौतियों के लिए तैयार करना था।

गिरिडीह। भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गया। हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा मध्य भाग मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता मध्य भाग के मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास ने की। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत राय शामिल थे। कार्यशाला में पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद और अंत्योदय सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में वक्ताओं के द्वारा अलग-अलग विषयों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें भाजपा के इतिहास, बूथ प्रबंधन, मन की बात, कार्यपद्धति, नमो एप्प, सरल एप्प, अंत्योदय से संतृप्ति आदि विषय शामिल थे।
कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा और आगामी सांगठनिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, देवराज, संत कुमार लल्लू, लवण मंडल, अनूप साव, अजय भदानी, गंगाधर दास, मनोज जोशी, धनंजय मंडल, रीना मंडल, फागु दास, चेतु दास, सुरेश सिन्ह, चुनमुन राम, शंकर बर्मा, बीरू पाण्डेय, पोखन दास, पप्पू कुमार दास सहित कई भाजपाई थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


