बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भाजपा समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव परिणामों के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी गईं और पटाखे फोड़े गए। स्थानीय लोगों ने इसे रोजगार और राजनीतिक घटनाक्रम का असर बताया।

बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद क्षेत्र में भाजपा समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न चौक-चौराहों पर जश्न मनाया। रिजल्ट के दिन सुबह से ही लोग टीवी और मोबाइल से चिपके रहे। हर अपडेट पर लोगों की नजर बनी रही। परिणामों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी खासा उत्साह देखा गया। हालांकि दिनभर बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि अधिकांश लोग अपने घरों या दुकानों में बैठकर चुनावी नतीजों पर नजर बनाए हुए थे।

उत्सव का माहौल

भाजपा की जीत के बाद रेम्बा, तारा, चुंगलो और धुरैता मोड़ सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं, पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में रोजगार के लिए क्षेत्र के हजारों लोग आते-जाते रहते हैं, इसलिए वहां के राजनीतिक घटनाक्रम का असर यहां भी महसूस किया जाता है। कई लोगों ने इस जीत को घुसपैठ, कानून-व्यवस्था और तुष्टिकरण जैसे मुद्दों पर जनता का समर्थन बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर जनता की मुहर है। साथ ही आने वाले समय में विकास और सुशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

सामान्य प्रश्न

भाजपा की जीत के बाद समर्थकों ने क्या किया?
समर्थकों ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी गईं, पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।