पेपर लीक को लेकर भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला
गिरिडीह में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया, जिसका कारण झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक कांड है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस गड़बड़ी से राज्य के युवाओं का भविष्य संकट में है। विधायक मंजू कुमारी और अन्य भाजपाई नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा में कथित पेपर लीक कांड के विरोध में रविवार को भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपाई झंडा मैदान में जमा हुए। यहां से पैदल झंडा, बैनर के साथ राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टावर चौक पहुंचे। यहां राज्य के सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। कार्यक्रम में जमुआ की विधायक मंजू कुमारी भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आए मामलों में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, अभ्यर्थियों से ठगी तथा पेपर लीक जैसे गंभीर आरोपों ने राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है।
जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार सिंह ने राज्य के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है। पेपर लीक जैसे मामलो से प्रतिभावान युवा हताश और निराश है। राज्य की हेमंत सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में संदीप डंगायच, सिकंदर हेम्ब्रम, सुरेश प्रसाद मंडल, देवराज, विवेक गुप्ता विक्की, इनोद साव, संतोष गुप्ता सहित कई भाजपाई थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


