BJP Organizes Workshop for Har Ghar Tiranga Campaign and Flag Rally in Birni कल भाजपा निकालेगी भव्य तिरंगा यात्रा, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBJP Organizes Workshop for Har Ghar Tiranga Campaign and Flag Rally in Birni

कल भाजपा निकालेगी भव्य तिरंगा यात्रा

बिरनी पंचायत भवन में भाजपा बिरनी मंडल कमेटी ने हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 13 Aug 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
कल भाजपा निकालेगी भव्य तिरंगा यात्रा

बिरनी, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा निकालने हेतु बिरनी पंचायत भवन में भाजपा बिरनी मंडल कमेटी ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राजदेव साव ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला प्रभारी सह जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास उपस्थित रहे। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए हर पंचायत में एक प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यशाला में यह तय किया गया कि 14 अगस्त को बिरनी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समर्थक एवं देशभक्त शामिल होंगे। सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाएंगे एवं आस पड़ोस के भी लोगों को तिरंगा घरों में लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में हर घर तिरंगा झंडा का उत्साह चरम पर है। लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सूरज कुमार मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता तुलसी यादव, प्रकाश सिन्हा, मुखिया किशुन राम, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष आदित्य साव, मंडल महामंत्री बिरेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी,भाजपा नेता रामसहाय सिंह, विजय भारती, विजय यादव, छत्रधारी दास, पिंटू साव, बबलू राय, तालेबर ऊर्फ कमलकांत सिंह सहित कई भाजपा नेता कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।