Gridih News: भाजपा गांडेय मंडल की मासिक समीक्षा बैठक
Gridih News: सोमवार को गांडेय में भाजपा गांडेय मंडल की मासिक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विनय सिंह और जिला पदाधिकारी नवीन सिन्हा ने भाग लिया। चर्चा का मुख्य विषय संत रविदास की 650वीं जयंती पर रथ यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान था। कार्यकर्ताओं को झंडा वितरण का कार्य सौंपा गया।

Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक के निजी आवास में सोमवार को भाजपा गांडेय मंडल की मासिक समीक्षात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विनय सिंह और जिला के पदाधिकारी नवीन सिन्हा उपस्थित थे। बैठक में एसआईआर, हर घर तिरंगा सहित संत रविदास रथ को ग्रामीण स्तर पर प्रचार-प्रसार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस विषय में विनय सिंह ने कहा कि संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर बनारस से रथ गिरिडीह पहुंचा है और उक्त रथ को हर गांवों में घुमाया जाएगा और संत रविदास के विचारों से ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा।
इस विषय में नवीन सिन्हा, यदुनंदन पाठक, अरुण हाजरा, भरत लाल शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर कई कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर झंडा वितरण करने की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच तिरंगा झंडा का भी वितरण किया गया। मौके पर प्रकाश यादव, दिनेश राय, वीरेन्द्र पांडेय, राजेश राय, हरिबोल पाठक, एंथोनी स्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। फोटो 10 जीआरडी 201 तिरंगा झंडा के साथ उपस्थित भाजपाई।


