Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBJP Minister Munna Mishra Highlights Self-Reliant India Campaign s Role in National Development
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन आयोजित

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन आयोजित

संक्षेप: बेंगाबाद में भाजपा प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्रा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से स्वदेशी अपनाओ, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया की पहलों को बल मिलेगा। जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने भी आर्थिक स्वालंबन और रोजगार सृजन की बात की।

Wed, 5 Nov 2025 01:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्रा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को विकसित बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को बेंगाबाद प्रखंड के छोटकी खरगडीहा भाजपा मंडल के अधीन केंदुआगढ़हा गांव में आयोजित सम्मेलन के मौके पर प्रदेश मंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। कहा कि इस अभियान से स्वदेशी अपनाओ, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया की मुहिम सशक्त बना रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर भाजपा नेत्री सह जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से केवल आर्थिक स्वालबंन ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय गौरव और रोजगार सृजन भी होगा। इसके लिए उन्होंने संकल्प अभियान के उद्देश्य को गांव के प्रत्येक व्यक्ति के घरों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने की लोगों से अपील की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने की तथा संचालन अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने किया। इस अवसर पर यदुनंदन पाठक, सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा, इंद्रलाल वर्मा, उपमुखिया कृष्ण कुमार, विनय सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।