Gridih News: भाजपा की बैठक में सेवा पखवाड़ा को लेकर बनी रणनीति

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह में भाजपा का मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह और संत रविदास की जयंती के आयोजन पर चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के प्रयास में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Gridih News: भाजपा की बैठक में सेवा पखवाड़ा को लेकर बनी रणनीति

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा गिरिडीह महानगर अंतर्गत मध्य भाग मंडल की मासिक बैठक सह एकदिवसीय कार्यशाला मंगलवार को मटरुखा पंचायत स्थित दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रुप से महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, जिला महामंत्री संदीप डंगायच, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार सिंह शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मध्य भाग के मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास ने की।

बैठक की मुख्य चर्चा

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा सप्ताह व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के आयोजन को लेकर भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अन्य मुद्दे

पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। बैठक के दौरान जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा से जुड़े छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के मामले को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मंडल महामंत्री गंगाधर दास, इनोद साव, लवण मंडल, धनंजय मंडल, शंकर महतो, वीरू पांडेय, गोपी कुमार, बबलू दास, अखिलेश वर्मा, सरयू मंडल, सपना पासवान, वंदना मंडल, रीना मंडल, नेमचंद मंडल व बलराम मंडल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बैठक में कौन-कौन से प्रमुख नेता शामिल हुए?−
बैठक में महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, जिला महामंत्री संदीप डंगायच, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार सिंह शामिल हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: भाजपा की बैठक में सेवा पखवाड़ा को लेकर बनी रणनीति