सच की आवाज दबा रही पुलिस, निर्दोष को मिले न्याय: सुरेश साव
मिशु मंडल की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता सुरेश साव ने उठाए सवाल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मिशु मंडल जनता जागरूक संघ के सदस्य और यू-ट्यूबर हैं। व

गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यू-ट्यूबर मिशु कुमार मंडल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मिशु मंडल जनता जागरूक संघ के सदस्य और यू-ट्यूबर हैं। वे हमेशा भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाते थे। एक गरीब मजदूर की मौत पर परिवार को न्याय दिलाने में मदद कर रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सच की आवाज को दबाने का प्रयास पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा नेता साव ने कहा कि अधिकारों की बात करने वाले युवाओं को जेल भेजना दिखाता है कि सत्ता सच और जन आवाज से डर रही है।
पुलिस की बर्बरता और झूठे केस से सच की आवाज नहीं दबेगी। उन्होंने तंज कसा कि ऐसा लग रहा है मिशु कोई बड़ा अपराधी था। उन्होंने कहा कि लगता है गिरिडीह में अपराध खत्म हो गया, इसलिए पुलिस गरीबों को तंग कर रही है और जनप्रतिनिधि मौन हैं। सुरेश साव ने मामले की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को दी। आदित्य साहू ने एसपी गिरिडीह से बात कर उच्च स्तरीय जांच और निर्दोष को न्याय दिलाने की मांग की। सुरेश साव ने चेतावनी दी कि जिला प्रशासन गंभीरता से जांच करे, वरना भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशु मंडल और उनके परिवार के साथ खड़ी है। सच की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


