जी राम जी योजना में सवा सौ दिन काम: लक्ष्मण सिंह

Jan 17, 2026 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने धनवार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में विकसित भारत - जी राम जी योजना की चर्चा हुई, जिसमें किसानों और श्रमिकों को योजना के लाभों की जानकारी देने की बात की गई। उन्होंने जन जागरण अभियान को गति देने और विपक्ष के दुष्प्रचार का खंडन करने का आह्वान किया।

जी राम जी योजना में सवा सौ दिन काम: लक्ष्मण सिंह

राजधनवार, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने धनवार के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रुप से विकसित भारत, जी राम जी योजना के जन-जागरण अभियान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि विकसित भारत - जी राम जी जन जागरण अभियान का उद्देश्य किसानों एवं श्रमिकों को इस योजना के वास्तविक लाभों की सरल भाषा में जानकारी देना है। साथ ही विपक्ष द्वारा इस योजना को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार का तथ्यों के आधार पर प्रभावी खंडन करना है।

घर-घर जाकर लोगों को इस योजना की विशेषता को बताएं। कहा कि इस योजना में अब मजदूरों को 100 की जगह 125 दिन काम मिलेगा और इसका भुगतान हर सप्ताह होगा। कहा कि यह जन जागरण अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ा हुआ स्थायी परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत कदम है। विकसित भारत - राम जी योजना के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा और एकजुटता के साथ जन-जागरण अभियान को गति देने का आह्वान किया। बैठक के बाद सिंह 19 फरवरी को धर्मपुर में होने वाले यज्ञ को लेकर शुक्रवार को धर्मपुर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शरीक हुए। बैठक में नकुल राय, श्रीकांत राय, अशोक राय, अमित साव, लोकेश चौधरी, महेन्द्र चौधरी, अरुण पासवान, पवन सिंह, उपेन्द्र सिंह, विनय सिंह, नीरज कुमार, अमर कुमार सिंह तथा ध्वजारोहण में हिन्दू जागरण मंच के केन्द्रीय सदस्य सोनी सीताशरण, कालेश्वर राय, विजय सिंह, दशरथ राम, बैजनाथ पंडित, विशेश्वर पाण्डेय, दिलीप सिंह, विनोद रजक, लुटन पंडित, मैनेजर सिंह, लोकनाथ गोस्वामी, सुखदेव पंडित आदि कई ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।