अरगाली गांव में ट्रांसफार्मर लगाकर किया उदघाटन
भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने अरगाली गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया। एक महीने पहले जल जाने के कारण गांव में बिजली नहीं थी, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब ट्रांसफार्मर चालू होने से गांव में खुशी का माहौल है। सिंह ने शिक्षा पर जोर दिया और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।

राजधनवार, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने गुरुवार को धनवार प्रखंड क्षेत्र की गादी पंचायत अंतर्गत अरगाली गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया। लगभग एक माह पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे। भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या की जानकारी भाजपा नेता सिंह को दी, जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर चालू होने से गांव में बिजली बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने इसके लिए सिंह के प्रति आभार जताया है। इस अवसर पर सिंह ने बच्चों एवं युवाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है और इससे ही समाज व देश का विकास संभव है। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व सिंगारडीह गांव में भी ग्रामीणों के आग्रह पर एक सप्ताह के भीतर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाया गया था। इसके बाद सिंह भाजपा कार्यालय बरजो पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया। मौके पर नकुल राय, सुबोध नारायण देव, संजीव देव, गौतम नारायण देव, मोहन नारायण देव, रौशन सिंह, बसंत राय, पवन सिंह, शारदा नारायण देव, गजाधर तिवारी, मृत्युंजय तिवारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।28 जी आर डी 221 ट्रांसफार्मर का उदघाटन करते भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


