ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार पं. दीनदयाल की देन: बाबूलाल

अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार पं. दीनदयाल की देन: बाबूलाल

गिरिडीह (प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को...

गिरिडीह (प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को...
1/ 2गिरिडीह (प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को...
गिरिडीह (प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को...
2/ 2गिरिडीह (प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को...
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSun, 26 Sep 2021 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह (प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को जिले के 34 मंडलों में 2200 बूथों भाजपाईयों द्वारा मनाई गई। अलग-अलग जगहों पर हुए कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। सेवा ही समर्पण के तहत गिरिडीह में पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के अवासीय कार्यालय में पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई। यहां बतौर मुख्य अतिथि विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। बाबूलाल, निर्भय शाहाबादी समेत अन्य भाजपाईयों ने पंडित दीनदयाल के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस दौरान शाहाबादी ने कहा कि पंडित दीनदयाल के सपनों को पूरा करने में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता लगे हुए है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बनी सरकार का आज पूरे विश्व में डंका बज रहा है। मोदी के कार्यकाल में भारत फिर से विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है। मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंडित दीनदयाल के दूरगामी सोच और उनके पदचिन्हों पर सतत चलने का परिणाम है कि भारत के आधे से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि देश के लगभग 85 करोड़ लोगों को कोविड का टीका लग चुका है। देश में कोविड के दो-दो टीके का निर्माण किया गया है। मौके पर डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, भाजपा महामंत्री सुभाष सिन्हा, संदीप डंगायच, उपाध्यक्ष संजय सिंह, अशोक उपाध्याय, चुन्नूकान्त, मुकेश जलान, नुनूलाल मरांडी, सुनील पासवान, बिजेंद्र यादव, मोतीलाल उपाध्याय, मनोज सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचना सरकार का लक्ष्य: अन्नपूर्णा: झारखण्डधाम । एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के पक्षधर थे। उक्त बातें केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को बलैडीह मोड़ में कही। वे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। अन्नपूर्णा ने कहा कि अंत्योदय का जो सपना पं. दीनदयाल ने था उसे केंद्र की मोदी सरकार पूरी कर रही है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर के उन्नयन के लिए कटिबद्ध है। कहा कि मुफ्त गैस, मुफ्त बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, कृषक सम्मान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान योजना सभी अंत्योदय के विकास के लिए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के हीरोडीह मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह व संचालन भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रामानन्द सिंह ने किया। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में डॉ अशोक वर्मा, जीबलाल यादव, गौरव सिन्हा, पवन द्विवेदी, भिखारी राम, झारखण्डधाम मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष वकील विश्वकर्मा, होरील राय सहित कई लोगो ने व्यवस्था संबधी कार्य को संभाला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें