BJP Celebrates Veer Bal Divas with Seminar in Giridih वीर बाल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBJP Celebrates Veer Bal Divas with Seminar in Giridih

वीर बाल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

गिरिडीह में भाजपा द्वारा वीर बाल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कार्यक्रम में भाग लिया और चार साहेबजादों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने वीर सपूतों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 27 Dec 2024 01:42 AM
share Share
Follow Us on
वीर बाल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा गिरिडीह द्वारा वीर बाल दिवस के निमित संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को भाजपा नेता दिनेश यादव के धरियाडीह स्थित आवासीय कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के विधायक राज सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे एवं संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगायच ने किया। मौके पर भाजपा नेताओं ने बताया कि वीर बाल दिवस 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया एवं इसे राष्ट्रीय पर्व की तरह मानने की अपील की। विधायक राज सिन्हा ने देश के लिए छोटी सी उम्र में बलिदान देनेवाले चार साहेबजादे को शत शत नमन किया। बताया कि पहले शहजादे भाई अजीत सिंह, भाई जोरावर सिंह, भाई फतेह सिंह एवं भाई जुझार सिंह हंसते-हंसते देश के लिए कुर्बान हो गए। ऐसे महान सपूतों की वीरगति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम में दिनेश यादव, प्रकाश सेठ, विनय कुमार सिंह, अनूप सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा, संत कुमार लल्लू, संगीता सेठ, प्रकाश दास, संजीत सिंह पप्पू, अमर शर्मा, ज्योति शर्मा, आदित्य यादव, मन्नू उपाध्याय, देवराज, मिथुन चंद्रवंशी, संजीव सिंह गुड्डू, उत्तम पांडेय, जयशंकर सिन्हा, नीलू सिन्हा, मनोज संघई, सोनू चौरसिया, विवेश जालान समेत कई भाजपाई थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।