बिजली-पानी संकट पर सरकार विफल: महादेव दुबे
गिरिडीह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा में विफल रही है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में बिजली कटौती और पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। भाजपा ने सुधार की मांग की है और चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने झारखंड सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा हर क्षेत्र में सरकार की निष्क्रियता साफ दिख रही है। राज्य सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। दुबे ने कहा कि गिरिडीह में लगातार बिजली कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पेयजल संकट से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। सुबह से ही लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। ट्रैफिक और साफ-सफाई की व्यवस्था भी बदहाल है। भाजपा ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि गिरिडीह में बिजली आपूर्ति तुरंत नियमित की जाए।
आम जनता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए और साफ-सफाई नियमित व प्रभावी हो। जनता की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर भाजपा ने अधीक्षण अभियंता के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। महादेव दुबे ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था नहीं सुधरी तो भाजपा चरणबद्ध तरीके से व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


