
मजदूरों को काम मांगने का अधिकार समाप्त किया जा रहा: अशोक
भाकपा माले की जी बी बैठक जमुआ में हुई, जिसमें जिला सचिव अशोक पासवान ने संवैधानिक अधिकारों के समाप्त होने की साजिश का जिक्र किया। मनरेगा एक्ट को समाप्त कर नई योजना लाने का आरोप लगाया गया। गिरिडीह जिले में भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई और 16 जनवरी को आंदोलन की चेतावनी दी गई।
जमुआ। बुधवार को भाकपा माले प्रखंड कमेटी की जी बी बैठक जमुआ स्थित डाक बंगला में हुई। बैठक में जिला सचिव का. अशोक पासवान ने कहा कि देश में संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। मनरेगा एक्ट को समाप्त कर जी राम जी योजना लायी गयी है, जिसके तहत 60/40 का बंटवारा कर झारखंड जैसे पिछड़ों राज्यों पर आर्थिक बोझ डालकर मजदूरों का काम मांगने का अधिकार समाप्त किया जा रहा है। गिरिडीह जिला भू माफियों के आगोश में है ,दिन दहाड़े अवैध हथियार के साथ गरीबों के जमीन लूटने पहुंच जा रहे हैं। प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।
जिला प्रशासन भू माफियों पर लगाम लगाए, नहीं तो भाकपा माले ग्रामीणों को एकजुट कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। आगामी 16 जनवरी को शहीद का. महेंद्र सिंह जी के शहादत दिवस पर जमुआ से हजारों लोग बगोदर जाएंगे। बैठक में प्रखंड सचिव मनोवर हसन बंटी, राज्य कमेटी सदस्य मीना दास, जिला परिषद सदस्य विजय पांडेय, असगर अली रंजीत यादव, भगीरथ पंडित, रामेश्वर ठाकुर,कामरेड, राजा, भोला पासवान, बासुदेव ठाकुर, रिझो महतो, अरशद आलम, ऐनुल अंसारी, गफूर अंसारी, राम कुमार वर्मा, सुरेश वर्मा, शंकर मोदी, माया देवी, रूबी देवी, चमेली देवी, रिंकू सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




