
12 को देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय
देवरी प्रखंड में भाकपा माले की बैठक हुई, जिसमें 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। सभी से प्रखंड मुख्यालय पहुंचने की अपील की गई।
देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड भाकपा माले की लोकल कमिटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 12 फरवरी को आहूत देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अहमद अंसारी एवं संचालन प्रकाश यादव ने किया। बैठक में जिला सचिव अशोक पासवान, जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी, राज्य कमेटी नेत्री मीना दास, कुलदीप राय, प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी आदि नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लेबर एक्ट में संशोधन कर चार श्रम कोड लागू करने, मनरेगा को खत्म कर नया जनविरोधी कानून लाने एवं साम्प्रदायिक फासीवादी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को एक दिवसीय आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय देवरी पहुंचने की अपील आम लोगों से की।
सदस्यों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, थाना व प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिम्मेवार राज्य सरकार, स्थानीय अफसरशाही, पंचायत में भ्रष्टाचार, मुखिया का कदाचार आदि विषयों पर चर्चा की। मौके पर अजय चौधरी, बलबीर कुमार, अजीत शर्मा, इस्लाम अंसारी, मुमताज अंसारी, कलीम अंसारी, मैथ्यूज टुडू, दिनेश मुर्मू, राजकुमार हाजरा, रूकसना खातुन, जैनब खातुन, रहिमन खातुन, मुन्नी मरांडी, छोटकी टुडू, काजल भुला, फातु भुला, सितम मरंडी, अर्जुन साहू, कुर्बान अंसारी, सादिक अंसारी, सीताराम साहू, कल्लू यादव, रोहन यादव, दुर्गा यादव आदि लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




