Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBihar CPI-ML Flag March Ex-MLA Rajkumar Yadav Slams Government for Ignoring Local Issues
माले के पूर्व विधायक ने भाजपा के सांसद-विधायक पर बोला हमला

माले के पूर्व विधायक ने भाजपा के सांसद-विधायक पर बोला हमला

संक्षेप:

गावां बाजार में भाकपा माले द्वारा झंडा मार्च निकाला गया। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सांसद और विधायक जमीनी समस्याओं से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने खोटमनाय गांव में घरों को उजाड़ने और मनरेगा में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। डॉक्टर्स की कमी और आम जनता की समस्याओं पर भी उन्होंने चिंता जताई।

Jan 13, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गावां, प्रतिनिधि। गावां बाजार में सोमवार को भाकपा माले की ओर से झंडा मार्च निकाला गया। मार्च ब्लॉक मोड़ से शुरू होकर गावां थाना मोड़ तक गया। झंडा मार्च के बाद हुई सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर क्षेत्र के युवाओं को ठगने का काम कर रही है। भाजपा के सांसद और विधायक की जमीनी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व विधायक ने कहा कि खोटमनाय गांव में करीब 50 घरों को उजाड़ने की तैयारी की जा रही है, जबकि ग्रामीण पिछले लगभग 50 वर्षों से वहां रह रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोगों का आशियाना छीना जा रहा है, तब क्षेत्र के सांसद और विधायक चुप क्यों हैं। उन्होंने इसे गरीबों पर सीधा हमला करार दिया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत परकोलेशन टैंक योजना में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। बीडीओ और बीपीओ द्वारा आठ-आठ हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग ब्लॉक कार्यालयों में बैठकर दलाली कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गावां क्षेत्र में डॉक्टरों की भारी कमी है, लेकिन भाजपा के सांसद और विधायक ने कभी विधानसभा या संसद में इस मुद्दे को नहीं उठाया। आम जनता इलाज के लिए भटक रही है और जनप्रतिनिधि सत्ता की कुर्सी बचाने में लगे हैं।