पीरटांड़: कुड़को में धूमधाम से मनाया गया भोक्ता पर्व

Apr 04, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

पीरटांड़ के कुड़को में भोक्ता पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शारीरिक यातनाएं सहकर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने भी इस धार्मिक विधि में भाग लिया। इस पर्व के दौरान भव्य मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के खिलौने और नाश्ते की दुकानें थीं।

पीरटांड़: कुड़को में धूमधाम से मनाया गया भोक्ता पर्व

पीरटांड़। लोक आस्था का महापर्व भोक्ता पर्व पीरटांड़ प्रखण्ड के कुड़को में धूमधाम से मनाया गया। शारीरिक यातना सहकर बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने की अनूठी परंपरा निभाई गई। श्रद्धालुओं ने शरीर पर नुकीले कील चुभोकर शिवभक्ति का परिचय दिया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं के अलावा महिलाओं के द्वारा भी पूजन विधि में शामिल होकर भोलेनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की गई। परंपरा अनुसार पीरटांड़ प्रखण्ड में जगह जगह भोक्ता पर्व का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखण्ड के कुड़को में आयोजित भोक्ता पर्व में श्रद्धालुओं ने शिवभक्ति की अटूट आस्था का परिचय दिया है। कुड़को में पूरे धार्मिक विधि विधान से पूजा आराधना व भव्य मेला का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव के साथ शारीरिक यातनाएं झेलकर भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था जताई। पूजा आराधना के बाद श्रद्धालुओं ने शरीर के कुछ हिस्से हाथों व पीठ में तथा जीभ में नुकीके कील चुभोकर ऊंचे खंभे में झूलकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने की अनूठी परम्परा निभाई। ऊंचे खम्भे में झूलते हुए भक्तों ने फूल की माला तोड़कर श्रद्धालुओं के बीच बरसाये। मान्यता है कि फूल की पंखुड़ियां रखने से सुख समृद्धि की कामना पूरी होती है। महिलाओं के द्वारा भी पूरे भक्ति भावना के साथ धार्मिक विधियां पूरी की गई। इस दौरान कुड़को में भव्य मेला का भी आयोजन किया गया। मेला में बच्चों के खिलौने की दुकान व चाय नास्ते की दुकान लगी थी। अगले कुछ दिनों में पालगंज में भी भोक्ता पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।