शहादत दिवस में 20 हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी
बगोदर के शहीद विधायक महेंद्र सिंह की शहादत दिवस 16 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाकपा माले द्वारा बगोदर बस स्टैंड में संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कम से कम 20,000 लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में तैयारी और रणनीति पर चर्चा की गई।

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के शहीद विधायक महेंद्र सिंह की शहादत दिवस 16 जनवरी को है। इस मौके पर भाकपा माले के द्वारा बगोदर बस स्टैंड में संकल्प सभा आयोजित की जाती है। सभा में जन सैलाब उमड़ती है। इस बार भी शहादत दिवस की सभा में जन सैलाब उमड़ाने का पार्टी ने लक्ष्य रखा है। इस बार कम से कम 20 हजार लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी है। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को बगोदर स्थित पार्टी कार्यालय में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक में शहादत दिवस की तैयारी पर चर्चा की गई एवं इसकी सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।
बीते एक पखवारे से शहादत दिवस को लेकर प्रखंड के ग्रामीण अंचलों में चलाए जा रहे धान संग्रह, कोष संग्रह, दिवाल लेखन, ग्राम सभाएं और लोकल कमेटियों की बैठक आदि की बैठक में समीक्षा की गई। प्रखंड के सभी गांव टोलों में सघन जनसंपर्क, ग्राम बैठकें, पोस्टर और परचा वितरण और सभी चौक चौराहों पर लाल झंडे लगाने की रणनीति पर योजना बनाई गई। प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, पूर्व जिप सदस्य गजेन्द्र महतो, पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो, पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, इनौस राज्य अध्यक्ष संदीप जायसवाल, पूर्व प्रमुख मुस्ताक अंसारी, तेजनारायण पासवान, प्रदीप महतो, भुनेश्वर महतो, कुमोद यादव, सरिता साव, लालजीत मरांडी, शेख बदरुद्दीन, पुरन कुमार महतो, संजय कुमार, हेमंत महतो, भोला प्रसाद महतो, अख्तर अंसारी आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




