मटन परोसने के सवाल पर बाराती सराती के बीच मारपीट
बेंगाबाद के गेनरो गांव में तिलकोत्सव समारोह के दौरान मटन परोसने को लेकर बारातियों और सरातियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति का माथा फटा और एक अन्य का पैर टूट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मामला शांत हुआ, लेकिन किसी ने थाने में शिकायत नहीं की।

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेनरो में तिलकोत्सव समारोह के बाद मटन परोसने के सवाल पर बाराती सराती के बीच धामा चौकड़ी मच गई। मटन परोसने के सवाल पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मार पीट हो गई। मारपीट में सराती पक्ष से एक व्यक्ति का माथा फट गया है। जबकि बाराती पक्ष से एक व्यक्ति का पैर टुट जाने की बात बताई जाती है। जबकि कई अन्य लोग चोटिल भी हुए हैं। बताया जाता है कि खाना खाने के दौरान बाराती और सराती के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
स्थानीय लोगों के सूझबूझ पर मामला शांत हुआ। हालांकि यह मामला बेंगाबाद थाना नही पहुंची और घायलो को अपने स्तर पर प्राइवेट से इलाज कराया जा रहा है। बतााया जाता है कि गेनरो मे एक साथ दो लड़कों का तिलकोत्सव समारोह चल रहा था। तिसरी थाना क्षेत्र और बुढ़ई थाना क्षेत्र से बराती पहुंचे हुए थे। तिलकोत्सव समारोह के बाद बरातियों को भोजन के लिए बुलाया गया। सराती पार्टी बराती को भोजन करा रहे थे। मटन परोसने की बारी आई और मटन परोसने मे गड़बड़ी होने पर बारातियों ने इसका विरोध कर दिया और इस सवाल पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों से बात बढ़ गई और मटन कम परोसने के सवाल पर मार पीट हो गई। दोनों पक्षों मे जमकर मार पीट होने लगी। तिलकोत्सव के मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे। मार पीट की इस घटाना मे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों के पहल पर मामला शांत कराया गया। कुछ लोग खाना खाये कुछ लोग गुस्से मे बिना खाना खाये ही वापस लौट गए। जानकारी मिली है कि तिसरी से तिलक देने आये बराती से यह बखेड़ा उत्पन्न हुआ था। यह घटन रविवार की शाम की बताई जाती है। लोग बड़े ही तड़क भड़क के साथ तिलकोत्सव मे आये थे। बड़ी ही उत्साह के साथ तिलकोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तिलक के बाद बराती खाना खाने बैठे और खान पान के दौरान मटन परोसने के दौरान मामला भड़क गया और मामला ने उग्र रूप ले लिया। इधर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना की थाना को कोई सूचना प्राप्त नही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


