Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBengabad Road Repair Delays Cause Public Outrage Amid Departmental Indifference
टेंडर होने के पांच माह बाद भी सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं

टेंडर होने के पांच माह बाद भी सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं

संक्षेप:

बेंगाबाद में सुखलजोरिया पथ की मरम्मति कार्य के लिए टेंडर हुए पांच महीने हो गए हैं, लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ है। सड़क की स्थिति खराब होने से राहगीरों को कठिनाई हो रही है। विभागीय लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों में रोष बढ़ रहा है। छोटे खरगडीहा चौक पर नाली निर्माण भी नहीं हुआ है, जिससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है।

Jan 04, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद सुखलजोरिया पथ मरम्मति कार्य के लिए टेंडर हुए पांच माह से अधिक समय बीत गए, परंतु मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस पथ की बदहाली राहगीरों को वर्षो से रूला रही है। मरम्मत नहीं होने के कारण इस पथ पर सफर करना लोगों के लिए कठिन साबित हो रहा है। सड़क की बदहाली के कारण हिचकोले खाकर सड़क पर चलना राहगीरों की विवशता हो गई है। मुख्य सड़क की बदहाली देखने से बेंगाबाद प्रखंड के ग्रामीण सड़कों की दुर्दशा का सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है। बेंगाबाद से सुखलजोरिया मोड़ को जोड़नेवाली यह सड़क काफी व्यस्तम माना जाता है, लेकिन पथ निर्माण विभाग की संवेदहीनता के कारण टेंडर के बाद भी पथ की मरम्मति कार्य पर ग्रहण लगा हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभागीय सूचना के मुताबिक इस पथ के मरम्मति कार्य के लिए दो पार्ट मे टेंडर किया गया है। इसमें सुखलजोरिया मोड़ से लेकर जमुआ थाना के सीमावर्ती और बेंगाबाद से पारडीह मोड़ को शामिल किया गया है, लेकिन विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। छोटकी खरगडीहा चौक पर नहीं कराया गया नाली निर्माण: बेंगाबाद सुखलजोरिया सड़क मरम्मत कार्य के पहले छोटकी खरगडीहा चौक पर नाली निर्माण कार्य का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। नाली निर्माण कार्य हेतू लाखों रूपये की स्वीकृति भी विभाग से मिली है। नाली के अभाव मे गंदा पानी सड़क पर निकलता है। मुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण पथ पक्कीकरण का कार्य प्रभावित होने की संभावना उत्पन्न हो सकती है। फिर सड़क बनने के साथ ही सड़क की सूरत बिगड़ जाएगी। इसलिए छोटकी खरगडीहा चौक से निकलने वाली गंदा पानी की निकासी के लिए विभाग द्वारा सबसे पहले नाली निर्माण कराने का मापदंड बनाया था, लेकिन छोटकी खरगडीहा में चौक पर न नाली बना और ना ही बेंगाबाद सुखलजोरिया सड़क मरम्मत का कार्य ही शुरू हो सका। जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। इधर छोटकी खरगडीहा के भाजपा नेता सुभाष राणा ने पथ निर्माण विभाग और सड़क मरम्मति कार्य की जिम्मेवारी लिए संवेदक को अलर्ट कराया है। कहा कि शीघ्र ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होने पर लोग अब चुप नहीं बैठेंगे। इस सिलसिले में शनिवार की दोपहर लगभग 03 बजे पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से दूरभाष पर संपर्क स्थापित किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया। तब विभाग के कनीय अभियंता प्रवीण कुमार से संपर्क स्थापित किया गया। जेई ने सड़क मरम्मत के सवाल पर कहा कि ऑफिस से पता करें। इस सवाल पर दो तीन बार पुछे जाने पर कहा कि शायद सड़क मरम्मति कार्य के लिए संवेदक के साथ ऐग्रीमेंट करा लिया गया है। सवंदेक अलकतरा लाने गया है। संभवतः कुछ दिनों के बाद मरम्मत कार्य शुरू होने की संभावना है। विभाग के बातों से स्पष्ट होता है कि जिला मुख्यालय से बाहर रहने के कारण लोगों को इन सब बातों की सही जानकारी उपलब्ध नहीं है।