Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBengabad Meeting CPI M Discusses Nationwide Strike and Labor Rights
देशव्यापी भारत बंद सफल बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा

देशव्यापी भारत बंद सफल बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा

संक्षेप:

बेंगाबाद के सिकदारडीह गांव में भाकपा माले की बैठक हुई, जिसमें 12 फरवरी को होने वाले देशव्यापी भारत बंद को सफल बनाने की योजना बनाई गई। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को संगठित करने और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।

Feb 08, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के सिकदारडीह गांव में शनिवार को भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। प्रखंड कमेटी सदस्य नुनू सिंह ने बैठक की अध्यक्षता और माले प्रखंड कमेटी के प्रखंड सचिव रामलाल मुर्मू ने‌‌ मंच का संचालन किया। मौके पर जिला कमेटी सदस्य सह गाण्डेय विधानसभा प्रभारी शंकर पाण्डेय मुख्य अतिथि उपस्थित थे। बैठक में 12 फरवरी को देशव्यापी भारत बंद सफल बनाने बनाने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई। गांडेय विधानसभा प्रभारी शंकर पांडेय ने कहा कि इसमें झारखंड ग्रामीण मजदूर किसान सभा द्वारा मनरेगा योजना को खत्म करने की केंद्र सरकार के खिलाफ पंचायत स्तर पर‌ ग्रामीणों को संगठित कर प्रतिवाद का आयोजन करने तथा माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों के द्वारा कर्ज वसूली के नाम पर किए जा रहे दुर्व्यहार, उत्पीड़न का विरोध करने का निर्णय लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए पीड़ित महिलाएं से लिखित शिकायत प्राप्त कर कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पार्टी नए सदस्यों की भर्ती, नवीनीकरण, रिन्यूल को लेकर चर्चा की गई। गांडेय विस प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार पुराने लेबर कानून को खत्म करके चार लेबर कोड पूंजीपतियों, कारपोरेट घरानों को सस्ता श्रम मुहैया कराने के साथ-साथ मजदूर अपने हक व अधिकार की लड़ाई न लड़ सके। यही मकसद से मजदूर वर्ग पर यह कानून थोपा गया है और कम्पनियों के गुलाम बना रहे हैं। दूसरी तरफ काफी संधर्ष के बाद ग्रामीण मजदूर, गरीब गुरबों को मिले रोजगार की गारंटी छीन ली है। ताकि अडानी-अम्बानी को सस्ता श्रम‌ मिल सके। यही मकसद से चार लेबर कोड मजदूर वर्ग पर थोपा गया है। मोदी सरकार संविधान लोकतंत्र को कुचल रहा है।‌ देश के युवा आज भी बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। बैठक में किशोरी दास, जयनारायण सिंह, मो. फरीद, ललिता देवी, टीपन सिंह, सुखदेव प्रसाद यादव, राजेन्द्र सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।