बीडीओ ने आरोपी रोजगार सेवक को कार्य से मुक्त किया

Feb 11, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बेंगाबाद के बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने लुप्पी पंचायत के रोजगार सेवक भीम महतो को रिश्वत लेने के आरोप में तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद यह कार्रवाई की गई है। बीडीओ ने मामले की जांच और अगले आदेश तक दोनों पंचायतों का प्रभार बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में सौंप दिया है।

बीडीओ ने आरोपी रोजगार सेवक को कार्य से मुक्त किया

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने कथित रुप से रिश्वत लेने के आरोप में लुप्पी पंचायत के रोजगार सेवक भीम महतो को तत्काल प्रभाव से मुक्त करने का आदेश दिया है और मामले की जांच होने तक प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्ति कर दी है। सोशल मीडिया पर रोजगार सेवक द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल के मामले को बीडीओ ने गंभीरता से लिया है और इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ ने लुप्पी एवं बड़कीटांड़ पंचायत में पदस्थापित रोजगार सेवक भीम महतो को तत्काल पंचायत से हटा दिया है और रोजगार सेवक को अगले आदेश तक प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।

इस सिलसिले में बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू द्वारा जारी किए गए पत्रांक संख्या 192/ दिनांक 07/02/2026 के आलोक में उल्लेख किया गया है कि मनरेगा योजनाओं में मजदूरी भुगतान के लिए राशि लेने से संबंधित सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है। यह मामला मनरेगा अधिनियम का उल्लंघन एवं कार्य में लापरवाही को दर्शाता है। बीडीओ ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मामले की जांच एवं अगले आदेश तक दोनों पंचायतों का प्रभार से स्थगित करते हुए बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया है। बीडीओ ने गिरिडीह उप विकास आयुक्त को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर इसकी सूचना दे दी है। बतला दें कि लुप्पी पंचायत के रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा मजदूरों को मजदूरी भुगतान करने के एवज में दो हजार रुपए रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले को विभिन्न अखबारों ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित भी किया था। अखबारों एवं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीडीओ ने इस मामले पर तत्परता दिखाई और रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई कर दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।