Bagodar s Development Achievements in 2024 Amidst Shocking Incidents सिंहवालोकन 2024: युवाओं ने सफलता प्राप्त कर बगोदर का बढ़ाया मान, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBagodar s Development Achievements in 2024 Amidst Shocking Incidents

सिंहवालोकन 2024: युवाओं ने सफलता प्राप्त कर बगोदर का बढ़ाया मान

2024 में बगोदर के लिए विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। विधायक विनोद कुमार सिंह की पहल से लाइब्रेरी और सड़कों का निर्माण हुआ। हालांकि, साल के अंत में दो शर्मनाक घटनाएं हुईं, जिनमें हत्या और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 29 Dec 2024 04:54 PM
share Share
Follow Us on
सिंहवालोकन 2024: युवाओं ने सफलता प्राप्त कर बगोदर का बढ़ाया मान

बगोदर। 2024 बगोदर के लिए उपलब्धियों का वर्ष रहा। इलाके में विकास की कई बड़ी योजनाओं की स्वीकृति मिली है। विकास की उपलब्धियों को लेकर बगोदर का डंका यूं तो सालोंभर जिले भर में बजता रहा मगर साल के अंत में मानवता को कलंकित करने वाली दो घटनाओं ने बगोदर को शर्मशार कर दिया है। हालांकि बगोदर के युवा और युवतियों ने सफलता की मुकाम हासिल कर बगोदर का नाम भी रोशन किया है। अटका के प्रताप मंडल सीए बनकर, अड़वारा पंचायत के बरवाडीह की बेटी संगीता कुमारी डाक्टर बनकर, पोखरिया के युवक बैजनाथ महतो असम राइफल्स का जवान बनकर इलाके का नाम रोशन किया है। इसके अलावा बगोदर की बेटी अपूर्वा श्रीवास्तव का चयन कविता पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है। यह भी गौरव की बात है। इसके अलावा यह साल स्थानीय सता परिवर्तन के लिए भी जाना जाएगा। चूंकि झारखंड में अपनी अलग पहचान बना चुके तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह को भाजपा उम्मीदवार नागेंद्र महतो ने पराजित कर दिया है। इसके अलावा हर महीने सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जानें जाती रही। इलाके के प्रवासी मजदूरों की विदेशों और महानगरों में मौत और फंसने की घटना भी सालों भर सुर्खियों में रहा। साल में गोलीबारी की भी तीन घटनाएं हुई, जिसमें बगोदर मुस्लिम मुहल्ला की एक नाबालिग लड़की, अड़वारा के जमुआरी एक दिहाड़ी मजदूर और कुदर गांव के एक बस मालिक को जान गंवाना पड़ी। अलगडीहा में हत्या की भी एक घटना हुई जिसमें बेटा के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। वहीं बगोदर मुस्लिम मोहल्ला में मां ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये दोनों घटनाएं भी सूर्खियां बनीं। चोरी की भी कई वारदातें हुई और लूट की भी कुछ घटनाएं हुई है।

विकास की बात करें तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह की पहल से करोड़ों रुपए की लागत से लाइब्रेरी निर्माण की स्वीकृति हुई है। बगोदर के जर्जर हो चुके पुराने जीटी रोड का करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण, सवा अरब की लागत से 29 किमी लंबी ग्रामीण सड़क बनपुरा से गोरहर तक निर्माण की स्वीकृति, प्रखंड सह अंचल के अधिकारियों- कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण प्रमुख उपलब्धियां है। इसके अलावा ग्रामीण सड़कों का निर्माण, तालाबों का जीर्णोद्धार, पुल- पुलियों का निर्माण, इकलौते स्टेडियम का सौंदर्यीकरण, डिग्री कॉलेज का निर्माण, धार्मिक स्थलों का विकास व सौंदर्यीकरण भी विकास योजनाओं की उपलब्धियों में शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।