बगोदर की बेटी की बोकारो के नावाडीह में गला रेतकर हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बगोदर। बगोदर की बेटी का बोकारो जिला के नावाडीह थाना क्षेत्र में गला रेतकर हत्या कर दी गई। गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

बगोदर की बेटी की बोकारो के नावाडीह में गला रेतकर हत्या

बगोदर। बगोदर की बेटी का बोकारो जिला के नावाडीह थाना क्षेत्र में गला रेतकर हत्या कर दी गई। गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। घटना मंगलवार की है। इधर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा डुमरी-बेरमो गोमिया रोड को जाम कर दिया गया। इस घटना के बाद मृतका के नैहर बगोदर के बालक गांव में मातम का माहौल है। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतका का नाम पूनम कुमारी, उम्र 23 साल है तथा वह विवाहित थी।

उसका विवाह नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी निवासी प्रभु देव मुंडा के साथ हुआ था। घटना को लेकर मृतका की मां मालती देवी ने नावाडीह थाना में लिखित शिकायत की है। आवेदन में कहा है कि सूचना मिलने पर जब वे गांव पहुंची तो देखा कि ससुराल के घर से दो सौ मीटर दूरी पर एक कुएं के पास पूनम खून से लथपथ पड़ी है। उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मालती देवी के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी पिंटू कुमार महतो ने चाकू से पूनम की गला काटकर फरार हो गया है। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तब तक वह भाग निकला। बताया जाता है कि पूनम कुमारी स्नान करने के लिए कुएं के पास गई थी। इसी बीच किसी बात को लेकर पिंटू कुमार से उसकी बहस हो गई और फिर पिंटू ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया और भाग निकला।बताया गया कि वह नशे में धुत था और घटना को अंजाम देने के पूर्व अपने परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों के साथ झगड़ा भी किया था।पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी पिंटू कुमार महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।