दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकीदारों की तैनाती

Jan 07, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर पुलिस ने आमजनों की संपत्ति की सुरक्षा और बाजार को व्यवस्थित करने के लिए नई पहल शुरू की है। आभूषण दुकानों के लिए चौकीदार तैनात किए गए हैं और लोगों से घर बंद करने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है। बगोदर बाजार में बाइकों को उचित स्थान पर रखने के लिए सुझाव दिए गए हैं।

दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकीदारों की तैनाती

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर पुलिस के द्वारा आमजनों की संपत्ति की सुरक्षा और बाजार को व्यवस्थित करने के लिए बेहतर पहल की शुरुआत की गई। आभूषण दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकीदारों की तैनाती की गई है वहीं घर बंद कर जाने पर पुलिस को सूचना देने की भी अपील पुलिस के द्वारा की गई है, ताकि उनके बंद घरों पर पुलिस नजर रख सकें। दूसरी ओर बगोदर बाजार को व्यवस्थित करने के लिए रोड किनारे बाइकों को जैसे - तैसे खड़ी नहीं रखने की भी पुलिस ने लोगों से अपील की है। इतना ही नहीं बगोदर के प्रसिद्ध एस के कॉम्प्लेक्स मॉर्केट के बाहर खड़ी रहनेवाले बाइकों को कॉम्प्लेक्स के अंदर व्यवस्थित तरीके से रखने का सुझाव पुलिस ने कॉम्प्लेक्स के मालिक भारत गुप्ता को दिया है।

थाना प्रभारी विनय कुमार यादव मंगलवार को उनसे मुलाकात कर इस दिशा में पहल करने का सुझाव दिया है। कॉम्प्लेक्स के अंदर बाइकों को खड़ा कराने की व्यवस्था किए जाने को कहा है। थाना प्रभारी ने कहा है कि रोड किनारे जैसे - तैसे बाइकों के खड़े रखने से बाजार की सुंदरता भी बिगड़ जाती है वहीं टू लेन एक लेन में बदल जाता है। इससे सड़क दुघर्टना होने के साथ बाइक चोरी होने की भी संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि बाजार के आभूषण दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकीदारों की तैनाती की गई है। घर को बंद कर बाहर आने की सूचना पुलिस को देने की भी अपील वैसे लोगों से की गई है, ताकि उनके घर पर पुलिस नजर रख सकें। बताया कि लोगों की सुरक्षा व्यवस्था बहाल करना पुलिस की प्राथमिकता है। इसे लेकर पुलिस गंभीर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;