Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBagodar 2024 Development Achievements Amidst Shocking Incidents

विकास की बजी डंका के बीच दुष्कर्म की दो घटनाओं से शर्मसार हुआ बगोदर

म्मान मां के द्वारा बेटी की गोली मारकर हत्या और बेटा के साथ मिलकर पत्नी के द्वारा पति की गई हत्या की घटना चर्चा का विषय बना रहा गोलीबारी की दो अन्य घ

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 28 Dec 2024 03:51 PM
share Share
Follow Us on
विकास की बजी डंका के बीच दुष्कर्म की दो घटनाओं से शर्मसार हुआ बगोदर

धर्मेन्द्र पाठक बगोदर, प्रतिनिधि।

2024 बगोदर के लिए उपलब्धियों का वर्ष रहा। इलाके में विकास की कई बड़ी योजनाओं की स्वीकृति मिली है। विकास की उपलब्धियों को लेकर बगोदर की डंका यूं तो सालों भर जिले भर में बजती रही मगर साल के अंत में मानवता को कलंकित करने वाली दो घटनाओं ने बगोदर को शर्मशार कर दिया है। हालांकि बगोदर के युवा और युवतियों ने सफलता की मुकाम हासिल कर बगोदर का नाम भी रोशन किया है। अटका के प्रताप मंडल सीए बनकर, अड़वारा पंचायत के बरवाडीह की बेटी संगीता कुमारी डाक्टर बनकर, पोखरिया के युवक बैजनाथ महतो असम राईफल्स का जवान बनकर इलाके का नाम रोशन किया है। इसके अलावा बगोदर की बेटी अपूर्वा श्रीवास्तव का चयन कविता पुरस्कार 2025 के लिए चयन हुआ है। यह भी गौरव की बात है। इसके अलावा यह साल स्थानीय सता परिवर्तन के लिए भी जाना जाएगा। चूंकि झारखंड में अपनी अलग पहचान बना चुके तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह को भाजपा उम्मीदवार नागेंद्र महतो ने पराजित कर दिया है। इसके अलावा हर महीने सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जानें जाती रही। इलाके के प्रवासी मजदूरों की विदेशों और महानगरों में मौत और फंसने की घटना भी सालों भर सुर्खियों में रहा। साल में गोलीबारी की भी तीन घटनाएं हुई, जिसमें बगोदर मुस्लिम मुहल्ला की एक नाबालिग लड़की, अड़वारा के जमुआरी एक दिहाड़ी मजदूर और कुदर गांव के एक बस मालिक को जान गंवाना पड़ा। अलगडीहा में हत्या की भी एक घटना हुई जिसमें बेटा के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी थी। वहीं बगोदर मुस्लिम मुहल्ला में मां ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये दोनों घटनाएं भी चर्चा का विषय बना रहा। चोरी की भी कई वारदातें हुई और लूट की भी कुछ घटनाएं हुई है। विकास की बात करें तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह के पहल से करोड़ों रुपए की लागत से लाइब्रेरी निर्माण की स्वीकृति हुई है। बगोदर के जर्जर हो चुके पुरानी जीटी रोड का करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण, सवा अरब की लागत से 29 किमी लंबी ग्रामीण सड़क बनपुरा से गोरहर तक निर्माण की स्वीकृति, प्रखंड सह अंचल के अधिकारियों- कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण प्रमुख उपलब्धियां है। इसके अलावा ग्रामीण सड़कों का निर्माण, तालाबों का जीर्णोद्धार, पुल- पुलियों का निर्माण, इकलौते स्टेडियम का सौंदर्यीकरण, डिग्री कॉलेज का निर्माण, धार्मिक स्थलों का विकास व सौंदर्यीकरण भी विकास योजनाओं की उपलब्धियों में शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें