कार्यकर्ताओं से मिले बाबूलाल मरांडी
Nov 21, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
गावां ब्लॉक के पास धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएँ सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। मरांडी बिहार के पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।

गावां, प्रतिनिधि। गावां ब्लॉक मोड़ के पास धनवार विधायक सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को भी सुना और समाधान का आश्वासन दिया। दरअसल वे बिहार के पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ समारोह में शामिल होकर अपना घर कोदईबांक लौट रहे थे। मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, मुन्ना सिंह, राजेश तुरी, राजेश राम, ललित पांडेय, बनारस सिंह, विशाल राणा, दिलीप पांडेय, विकास जॉनी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


