आयुष्मान आरोग्य मंदिर घोरंजी में महिलाओं का प्रसव कार्य शुरू
देवरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गर्भवती महिलाओं का प्रसव शुरू हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा कुशल कांत ने इसकी जानकारी दी। पहले यहां केवल स्वास्थ्य जांच की सुविधा थी। अब सीएचओ...

देवरी। देवरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर घोरंजी में गर्भवती महिलाओं का प्रसव शुरू करवाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा कुशल कांत ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। बता दें कि पूर्व में इस केंद्र से लोगों का केवल स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध थी। अब यहां सीएचओ ज्योति किस्पोट्टा के नेतृत्व में महिलाओं का प्रसव शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र हीं रानीडीह, बरवाबाद एवं असको गांव के पास स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी प्रसव शुरू करवाया जाएगा। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा कुशल कांत के नेतृत्व में क्षेत्र से आई कुल 25 महिलाओं का बंधयाकरन आपरेशन किया गया। मौके पर राजेश कुमार, एंजेला मनीषा कुजूर, रीता कुमारी, खिरोधर मुर्मू, शिबू, किसुन आदि कर्मी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।