Gridih News: नशा मुक्त अभियान के तहत निकाली गई जागरुकता रैली
Gridih News: गिरिडीह के जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा ने रैली को हरी झंडी दिखाई, जो महाविद्यालय से वनखंजो होते हुए वापस आई। इस रैली का उद्देश्य लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करना था।

Gridih News: गिरिडीह। जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट-1 के बैनर तले शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर वनखंजो होते हुए पेसरागढ़ पहुंची और पुनः महाविद्यालय वापस आई। रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करना था। प्राचार्य डॉ. कुशवाहा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। यदि एक भी व्यक्ति इससे प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहता है तो हमारा उद्देश्य सफल होगा।
रैली का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना चौरसिया ने किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती है। रैली में सत्र 2024-26 एवं 2025-27 के छात्र-छात्राओं के साथ प्राध्यापिका डॉ. रश्मि कुमारी, बीणा झा, माधुरी कुमारी, रजनी कुमारी, सोनी कुमारी, प्राध्यापक अर्णव सामंता, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, अरविंद कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


