शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं के हुए कई काम

शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं के हुए कई काम

संक्षेप:

जमुआ के अनुमंडलीय कार्यालय में शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं के पुराने कनेक्शन चालू किए गए और उनकी सिक्यूरिटी मनी का डाटा बेस अपडेट किया गया, जिससे उन्हें ब्याज का लाभ मिल सके। कई विद्युत उपभोक्ता और विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Nov 09, 2025 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

जमुआ, प्रतिनिधि। विद्युत विभाग के जमुआ स्थित अनुमंडलीय कार्यालय में शनिवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में उपभोक्ताओं के कई काम हुए। उपभोक्ताओं के पुराने अथवा काटे गए कनेक्शन को फिर चालू कर दिया गया। जिन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन के दौरान सिक्यूरिटी मनी जमा की थी, उनका डाटा बेस अपडेट किया गया, ताकि उन्हें विभाग द्वारा देय ब्याज का लाभ मिल सके। शिविर में सहायक अभियंता राम सुंदर राम, विद्युत कर्मी सरफराज आलम, रोहित वर्मा, रुस्तम अंसारी, संतपाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।