ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडऑटो और बाइक में हुई टक्कर, सात घायल

ऑटो और बाइक में हुई टक्कर, सात घायल

बगोदर प्रतिनिधि स्तर पर किया गया। बताया जाता है कि विपरीत दिशा में जा रहे ऑटो और बाइक के बीच अटका हाई स्कूल के निकट सीधी टक्कर...

ऑटो और बाइक में हुई टक्कर, सात घायल
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहFri, 13 Mar 2020 02:38 AM
ऐप पर पढ़ें

बगोदर थाना क्षेत्र के अटका- मुंडरो मेन रोड पर गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। बताया जाता है कि विपरीत दिशा में जा रहे ऑटो और बाइक के बीच अटका हाई स्कूल के निकट सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गई। इससे ऑटो पर सवार 6 लोगों के अलावा बाइक सवार घायल हो गया। बताया जाता है कि बगोदर के बेको स्थित सोना पहाड़ी से पूजा- अर्चना कर सभी ऑटो से वापस घर लौट रहे थे। इसमें ऑटो पर सवार मुंडरो के कैला महतो, अरूण कुमार सहित बाइक चालक सत्यम कुमार आदि घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल सत्यम कुमार के अलावा एक अन्य महिला को हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। इसमें सत्यम कुमार अटका का रहने वाला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें