ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडशौच करने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

शौच करने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

बेंगाबाद ( प्रतिनिधि)। शौच के लिए घर से निकली एक महिला के साथ दो लोगों

शौच करने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहThu, 23 Sep 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

बेंगाबाद ( प्रतिनिधि)। शौच के लिए घर से निकली एक महिला के साथ दो लोगों ने मिलकर कथित दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला के ऊपर एसिड छिड़ककर मार डालने की धमकी दी। इससे भयभीत पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। मामला मानजोरी पंचायत के दुंदो गांव का है। पीड़िता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि 20 सितंबर की रात महिला खाना खाकर सोई थी। इस बीच रात के लगभग 10 बजे रात को घर से शौच के लिए निकली थी। पूर्व से घात लगाये गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसको अपने कब्जे में ले लिया और दुष्कर्म की नियत से उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसने दोनों की मंसूबा को भांप लिया। विरोध करने पर उक्त दोनों ने एसिड छिड़कर उसे जान मारने की धमकी भी दी। उसके द्वारा विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसका कपड़ा फाड़ दिया। उन्होंने गला से चेन व कुंडल छिन लेने का भी आरोप लगाया है। कहा कि उसे थाना आने से रोकने का प्रयास किया गया। नहीं मानने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने मंगलवार की शाम पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें