Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAttack on Mukhiya Subhash Yadav Sparks Outrage in Bagodar
बरजो मुखिया के हमलावरों पर कार्रवाई की मांग

बरजो मुखिया के हमलावरों पर कार्रवाई की मांग

संक्षेप:

बगोदर में मुखिया सुभाष यादव पर जानलेवा हमले के खिलाफ मुखिया संघ की बैठक हुई। बैठक में हमले की निंदा की गई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही, पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा की गारंटी की मांग भी की गई। मुखिया संघ ने थानेदार की अभद्र टिप्पणी की भी आलोचना की।

Dec 10, 2025 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर, प्रतिनिधि। राजधनवार प्रखंड के बरजो मुखिया सुभाष यादव पर हुए जानलेवा हमला के खिलाफ बगोदर प्रखंड मुखिया संघ की बैठक मंगलवार को बगोदर में हुई। जिसमें घटना की निंदा की गई एवं दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। मुखिया पर हमला प्रकरण के बाद राजधनवार के थाना प्रभारी के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की भी मुखिया संघ ने आलोचना की है। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा की गारंटी किए जाने की मांग की गई है। कहा गया कि सामाजिक कार्यों में मुखिया बढ़-चढ़कर भाग लेता है। दिन-रात वे फिल्ड में रहते हैं। ऐसे में यदि मुखिया पर हमला होने लगे तब वे सामाजिक कार्यों का निपटारा कैसे करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संघ के प्रखंड अध्यक्ष सरिता साव ने मुखिया सुभाष यादव पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। मुखिया के हमलावरों के साथ - साथ टिप्पणी करने वाले थानेदार पर भी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सचिव बंधन महतो ने कहा है कि मुखिया पर जानलेवा हमला करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। बैठक में मुखिया में रामचंद्र यादव, बबिता देवी, प्रदीप महतो, तुलसी महतो, संतोष प्रसाद मंडल, मुखिया प्रतिनिधियों में संतोष कुमार रजक, पूरन कुमार महतो, अख्तर अंसारी, पवन पासवान आदि उपस्थित थे। फोटो - 09 जीआरडी 82, बैठक के दौरान उपस्थित मुखिया।