सांसद प्रतिनिधि बनने पर नवीन को बधाई

Feb 07, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गावां के भाजपा नेता नवीन कुमार को केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गावां प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने उपायुक्त को पत्र भेजकर नवीन कुमार को प्रखंड स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इस नियुक्ति पर कई भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

सांसद प्रतिनिधि बनने पर नवीन को बधाई

गावां, प्रतिनिधि। केंद्रीय बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गावां निवासी भाजपा नेता नवीन कुमार को गावां प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने उपायुक्त रामनिवास यादव को एक पत्र जारी कर कहा है कि नवीन कुमार प्रखंड स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित रहेंगे। सांसद प्रतिनिधि बनने पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद, आनन्दी यादव, मुन्ना सिंह, बबलु साहा, कॉंग्रेस यादव, श्रीराम यादव, शिबू यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।