मदरसा नूर उलूम में सालाना कार्यक्रम का आयोजन

Feb 04, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गावां प्रखंड के मदरसा नूर उलूम पिहरा में शब ए बरात के अवसर पर सालाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौलाना वसीम ने कहा कि मदरसा उत्कृष्ट तालिम दे रहा है और क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में छात्रों ने नात, भाषण प्रस्तुत किए। सभी शिक्षक और अभिभावक भी उपस्थित थे।

मदरसा नूर उलूम में सालाना कार्यक्रम का आयोजन

गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित मदरसा नूर उलूम पिहरा में शब ए बरात के अवसर पर सालाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रुप से उत्तरप्रदेश के बिजनौर निवासी मौलाना वसीम उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मदरसा में तालिम ले रहे बच्चे-बच्चियों के द्वारा नात भाषण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर विचार व्यक्त करते हुए मौलाना वसीम ने कहा कि पिहरा का यह मदरसा क्षेत्र में बेहतर तालिम देने का कार्य कर रहा है। जो काबिले तारीफ है। यहां पिहरा के अलावा दूसरे प्रखंडों से भी लोग छात्रावास में रहकर तालिम ले रहे हैं। जिसका खर्च समाज के सहयोग से चलता है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में तालिम बहुत जरूरी है। अपने बच्चों को सभी तालिम दें। जिससे वे आगे बढ़ सकें। उन्होंने अपील की कि क्षेत्र के लोग इस प्रकार के मदरसे के संचालन में तन मन धन से सहयोग करें। कार्यक्रम का संचालन मो हैदर अली ने किया। मौके पर डॉ सरफराज अहमद, आलिम अंसारी, हाजी अब्दुल क्यूम, सदर मो क्यूम, मो मरहूब, मो मुजाहिद अली, हाजी मो छोटू, अब्दुल रजाक, मौलाना गुलजार, हाजी हफीज समेत मदरसा के सभी शिक्षक, छात्र छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।